- पटना (आई ए खान): विधान परिषद की सदस्यता से नीतीश कुमार के इस्तीफे के कुछ घंटे के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी जैसे ही पहुंचे, जबरदस्त हंगामा शुरू हो गया। “सम्राट चौधरी गो बैक” के नारे से पटना विश्वविद्यालय परिसर गूंजने लगा। स्थिति इस तरह बेकाबू होती नजर आई कि सुरक्षाकर्मियों को मोर्चा संभालना पड़ा और मुख्यमंत्री समेत पूरे अमले को कुछ ही मिनट के अंदर वापस लौटना पड़ा।
