स्थानीय

दरभंगा : जिला मोहर्रम कमिटी की चुनाव समिति के एआरओ नफीसुल हक रिंकू ने किया पद छोड़ने का एलान

निजी कारणों एवं अन्य जिम्मेदारियों को बताया निर्णय के पीछे की वजह

लगभग 15 वर्षों से दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी से जुड़े थे नफीसुल

मोहर्रम से जुड़े सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय सहयोग का किया वादा

दरभंगा : जिला मोहर्रम कमिटी की चुनाव समिति के एआरओ पद पर कार्यरत नफीसुल हक रिंकू ने निजी कारणों एवं अन्य जिम्मेदारियों के चलते अपने पद से स्वयं को अलग करने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में निजी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए यह फैसला लिया गया है। नफीसुल हक रिंकू ने कहा कि वह पिछले लगभग 15 वर्षों से दरभंगा जिला मोहर्रम कमिटी से जुड़े रहे हैं और इस दौरान विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए संगठन के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने कमिटी के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों का सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पद छोड़ने के बावजूद वह संरक्षक के रूप में कमिटी से जुड़े रहेंगे तथा भविष्य में भी मोहर्रम से जुड़े सभी सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय सहयोग देते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *