
पुणे:राम नवमी के पावन अवसर पर मिथिला समाज संस्था ‘पुणे ‘द्वारा एक भव्य और दिव्य कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा वाघेश्वर मंदिर से प्रारंभ होकर राम मंदिर, वाघोली तक निकली, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह, श्रद्धा और अनुशासन के साथ भाग लिया। पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” के जयघोष और भक्ति गीतों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
इस आयोजन का मुख्य आकर्षण मातृशक्ति की गरिमामयी भागीदारी रही। पारंपरिक गुलाबी साड़ी में सजी महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभायात्रा में भाग लिया, जिसने कार्यक्रम को विशेष पहचान दी। उनकी संगठित और समर्पित उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ाया।
कार्यक्रम का सफल नेतृत्व श्री परेश ठाकुर, श्री जटाशंकर चौधरी और श्री ऋषि झा ,पवन चौधरी ने किया, जबकि संस्था की अध्यक्षा श्रीमती संगीता चौधरी के मार्गदर्शन में आयोजन को सशक्त और सुव्यवस्थित रूप मिला। इस अवसर पर अर्पणा, नूतन, ममता, प्रीति, निधि, सोनी, रूबी, दीक्षा, अलका, सुषमा, सोना, रिचा और सविता सहित अनेक महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही।
इसके अलावा सी.एन. झा, सुनील ठाकुर, कृपांशु, पवन, रॉकी, शिवम, दीपक, पवन चौधरी और सुभाष सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा, जिनके प्रयासों से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मिथिला समाज संस्था, पुणे समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है, जो समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। यह आयोजन भी उसी कड़ी का एक उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।
यह भव्य कलश शोभायात्रा न केवल आस्था का प्रतीक रही, बल्कि इसने समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का प्रेरणादायक संदेश भी दिया।
आशुतोष झा रॉकी
