असम : डिब्रूगढ़ जिले के भारतीय वायुसेना स्टेशन पर तैनात मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS) सुमित कुमार को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राजस्थान इंटेलिजेंस का दावा है कि सुमित वर्ष 2023 से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के संपर्क में था और एयरफोर्स स्टेशन की गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था। सुमित उत्तर प्रदेश में प्रयागराज का रहनेवाला है।
