राष्ट्रीय

पूजा के सरफराज ने तो धोखा दे दिया, रातभर खोजकर बीच सड़क दिल के पास मारे चाकू, रास्ते पर तड़पती रही

डेस्क:सूरत के रंदर इलाके में एक चौंकाने वाली घटना में एक युवक ने अपनी पत्नी की चरित्रगत संदेह के चलते सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी सरफराज खान, 25 वर्ष का है और खानपान क्षेत्र में काम करता है। उसकी शादी दो साल पहले पूजा कुमारी से हुई थी। हालांकि, पुलिस के अनुसार, पूजा के किसी अन्य व्यक्ति से कथित संपर्क को लेकर उनके वैवाहिक जीवन में कुछ समय से तनाव चल रहा था, जिसे वह भाई कहती थी। पुलिस निरीक्षक आर जे चौधरी ने बताया कि रविवार को पूजा के एक दोस्त के साथ चले जाने के बाद तनाव बढ़ गया। उसी व्यक्ति के साथ पूजा को देखते ही सरफराज ने कथित तौर पर आपा खो दिया और चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे उसकी छाती पर गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई। उसे तुरंत सूरत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गंभीर हालत में पूजा को सूरत सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन घाव गहरा और हृदय के पास होने के कारण उसने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिवार और अस्पताल में मातम छा गया। पुलिस के अनुसार, दोनों बिहार के निवासी थे और सूरत में कैटरिंग में मजदूरी कर जीवनयापन करते थे। दोनों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बताई जा रही है। पूजा के माता-पिता भी सूरत में रहते हैं, लेकिन फिलहाल वे गांव गए हुए हैं। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे शक को ही कारण माना जा रहा है। पूछताछ में सामने आया कि पूजा 16 मार्च से घर से निकली हुई थी। सरफराज पूरी रात उसे ढूंढता रहा। मंगलवार को जब वह उसे उसके मित्र के साथ मिला तो गुस्से में उसने हत्या कर दी। जिस हाथ से उसने शादी की थी, उसी हाथ से पत्नी का खून कर दिया। पीआई आरजे चौधरी ने बताया कि, सूरत में जो महिला है वह अपने माता-पिता और परिवार के साथ वर्षों से रह रही थी, ऐसा वर्तमान में पता चला है। फिलहाल उसके माता-पिता गांव गए हुए हैं, इसलिए संपर्क नहीं हो पाया है और पति है वह सरफराज खान नाम का व्यक्ति है, वह भी बिहार का रहने वाला है और मजदूरी के दौरान पहचान होने पर दोनों के बीच प्रेम हुआ था। पिछले 2 वर्षों से उन्होंने विवाह कर पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे, ऐसा पता चला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *