डेस्क: ईरान-इजराइल-अमेरिका जंग के कारण हालात तेजी से बदल रहे हैं. इस जंग का असर पूरी दुनिया पर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. अमेरिका भले ही शुरुआत में जीत को लेकर बड़े-बड़े दावे कर रहा हो. हालांकि इस जंग के कारण उसकी भी हालत खराब होती दिखाई दे रही है. इस युद्ध के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना चीन का दौरा भी पोस्टपोन कर दिया है.
ट्रंप ने चीन का दौरान टालने को लेकर कहा है कि युद्ध के इस माहौल में उनका वाशिंगटन में रहना बहुत जरूरी है, इसलिए वह अभी चीन नहीं जा सकते हैं. यही वजह है कि उन्होंने अपना दौरा कुछ दिनों के लिए टाल दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का यह दौरा पहले 31 मार्च से 2 अप्रैल के बीच तय था, जिसमें उन्हें चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मिलना था.
डोनाल्ड ट्रंप ने अपना दौरा पोस्टपोन करने की असल वजह ईरान के साथ चल रही जंग को बताया है. उन्होंने कहा कि ईरान से चल रहे युद्ध के कारण उनका ध्यान अभी उसी पर केंद्रित है. उनका कहना है कि ऐसे समय में अमेरिका छोड़कर विदेश यात्रा करना ठीक नहीं होगा. उन्होंने बताया कि यह एक सीधा सा फैसला है. हमारे यहां युद्ध चल रहा है और मेरा यहां होना जरूरी है.’ ट्रंप ने यह भी दावा किया कि यह युद्ध बहुत जल्द खत्म हो जाएगा. इसके बाद दुनिया और भी ज्यादा सुरक्षित हो जाएगी.
