स्थानीय

दरभंगा : पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने जिलाधिकारी से की मुलाकात, एलिवेटेड सड़क निर्माण से होनेवाली दिक्कतों को लेकर दर्ज कराई आपत्ति

लोहिया चौक, लहेरियासराय से
खाजासराय-पंडासराय होकर गुजरने वाली प्रस्तावित ऐलिवेटेड सड़क के कारण सैकड़ों व्यापारी एवं आवासीय क्षेत्र पूर्णत: उजड़ जाएंगे : मो. अली अशरफ फातमी

दरभंगा। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री सह राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली अशरफ फातमी ने कहा कि लोहिया चौक, लहेरियासराय से
खाजासराय-पंडासराय होकर गुजरने वाली नई प्रस्तावित ऐलिवेटेड सड़क के निर्माण के कारण सैकड़ों व्यापारियों के काम-काज एवं आवासीय क्षेत्र पूर्णत: उजड़ जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में वार्ड 46, 47 एवं 48 के एक
प्रतिनिधिमंडल के साथ वह जिलाधिकारी दरभंगा कौशल कुमार से समाहरणालय स्थित कार्यालय में मिले और वर्तमान परिस्थिति से अवगत कराया। उनके साथ पूर्व विधायक व राजद नेता डॉ. फराज फातमी, वार्ड 48 के पार्षद भंटू गुप्ता एवं अन्य स्थानीय लोग भी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *