
दरभंगा। राज्यसभा के पांचों सीट पर हुए एनडीए के ऐतिहासिक जीत के बाद जदयू दरभंगा जिलाध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण विधायक, राजेश कुमार उर्फ ईश्वर मंडल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सहर्ष शुभकामनाएं देते हुए भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीन नवीन,उपेंद्र कुशवाहा, रामनाथ ठाकुर एवं शिवेश राम को भी बधाई दिया हैं। विधायक ईश्वर मंडल ने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सहित राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सांसद संजय झा के भरोसे का जीत बताया। श्री मंडल ने कहा एनडीए के लोग सभी अपने पांचो उम्मीदवारों को जीताने के लिए पूर्व से ही संकल्पित थे यही वजह हैं बिहार की उन्नति को देखते सबों ने यह एकजुटता दिखाई हैं। विकास पुरुष नीतीश कुमार ने पूरे बिहार का कायाकल्प कर दिया है। प्रदेश के कोने -कोने में विकास की सुखद तस्वीरें दिखती हैं।शिक्षा,स्वास्थ्य, सड़क,बिजली और उद्योगों के क्षेत्र में उम्मीद से ज्यादा काम हुए हैं। महिलाएं उद्यमी बन रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी अनुभव,समर्पण, जनसेवा के भाव से संसद के उच्च सदन में देश और समाज की आवाज़ को मजबूती से रखेंगे और विकास के मार्ग को और सशक्त करेंगे।