
दरभंगा। 201 वां सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का भव्य दिव्य आयोजन मनोकामना मंदिर राज प्रांगण में अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति के तत्वाधान में सम्पन्न हुआ। विख्यात शंख वादक विपिन मिश्र जी का शंखवादन शिवतांडव ने उपस्थित हजारों भक्तों को भक्ति विभोर कर दिया। नवोदित बाल कलाकार सिद्धि शक्ति अंशराज का ओजपूर्ण भजन उपस्थित जनों का मन मोह लिया। नटराज डांस ग्रुप का भक्ति नृत्य कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रहा था। नियमित भजन गायक ऋषभ मिश्रा, आशीष अजय शाह, अलोक राज, रुपेश जी का भजन गायन की अच्छी प्रस्तुति के बाद चार विवाह वर्षगांठ मनाया गया। तत्पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, प्रत्यक्ष आरती, भक्तों की भीड़ के कारण विहंगम दृश्य देखते ही बनता था। पंक्ति बद्ध होकर सभी उपस्थित जनों ने भंडारा प्रसाद, खीर, पूरी, सब्जी, रायता का रसपान किया। अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति परिवार के सदस्यों के अथक प्रयास का प्रतिफल स्वरूप यह कार्यक्रम ऐतिहासिक बन गया। अमरनाथ गामी, संस्थापक, अखिल भारतीय हिन्दू जागरण सेवा समिति दरभंगा (रजिस्टर्ड)।