इस सनकी से मिलिए. इसका नाम शशि है. इसने अपनी गर्लफ्रेंड को एक खंडहर हो चुके घर में मिलने बुलाया था. फिर, इसने लड़की के मुंह में अंडरगार्मेंट ठूसे और उसकी हत्या की. मर्डर करने के बाद भाई को कॉल किया और कहा- मार डाला और अब खुद मरने जा रहा. इसके बाद एक वीडियो बनाया. बोला- ‘दी एंड’, फिर यह सनकी ट्रेन के आगे कूद गया और जान दे दी. मामला यूपी के अलीगढ का है. मृत लड़का और लड़की एक ही गांव के थे.
