वायरल वीडियो

मिर्जापुर : कुत्ते की तरह आवाज निकालने लगा लड़का !

 

यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले इस लड़के (करन) को चार महीने पहले एक कुत्ते ने काट लिया था. दिव्यांग पिता इंजेक्शन की पूरी डोज नहीं लगवा पाये थे. सिर्फ दो डोज ही लग पाया था. चार महीने बाद लड़के की तबीयत अचानक बिगड़ गई. यह कुत्ते की तरह भौंकने लगा. परिवार के लोगों को लगा कि किसी भूत&प्रेत का साया है, भागे-भागे उसे मंदिर लेकर पहुंचे, जहां लड़का लगातार कुत्ते जैसी आवाजें निकाल रहा था. फिर मंदिर से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि इंजेक्शन का पूरा डोज न लगाने के कारण यह समस्या हुई है. रेबीज के लक्षण हैं. इसमें बचने की संभावना न के बराबर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *