स्थानीय

दरभंगा : ब्राह्मण फेडरेशन ने मनाई भगवान परशुराम की भव्य जयंती, सम्मान समारोह का भी हुआ आयोजन

दरभंगा। लहेरियासराय स्थित बलभद्रपुर में ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी के आवास पर आज भगवान परशुराम जयन्ती मनाई गई। जयन्ती का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर उदय शंकर चौधरी ने कहा कि संगठन पिछले सात वर्षों से बाबा परशुराम का जन्मदिवस मनाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर संगठन के लोग एकजुट होकर संकल्प लेते हैं कि ब्राह्मण समाज के आर्थिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर लोगों की हरसंभव मदद करेंगे। साथ ही, प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी लोकतंत्र का महापर्व चल रहा है। इसलिए, वे समाज के लोगों का आह्वान करते हैं कि एकजुट होकर समाजहित में शत-प्रतिशत मतदान करें।

इस मौके पर फेडरेशन के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रभाकर झा, अधिवक्ता सुरेंद्र चौधरी, देवकुमार झा, रंजीत झा ‘गगनजी’, पारसनाथ चौधरी, नवीन चौधरी, निशांत झा, उमेश चौधरी, राजा झा, सुनील मिश्र, प्रिंस मिश्र, ललन झा एवं रॉकी झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम के अन्त में भगवान परशुराम की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया।

 

NEWS WATCH