स्नेही मिथिलावासी, समस्त कार्यकर्ता एवं सम्मानित अतिथिगण,
अंतरराष्ट्रीय मिथिला महोत्सव की अपार भव्यता और सफलता ने इसे हमारे जीवन का एक अविस्मरणीय क्षण बना दिया। आप सभी के अथक परिश्रम और समर्पण के कारण 2500 से अधिक लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया और इससे भी अधिक लोगों ने दर्शन कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया।
हम विशेष रूप से धन्यवाद देना चाहेंगे समस्त कलाकारों को, जिनके शानदार प्रदर्शन ने मिथिला संस्कृति की गरिमा को और बढ़ाया। प्रिय मल्लिक एवं उनकी टीम ने पूरे कार्यक्रम को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। साथ ही, विशेष रूप से रोशनी झा और विकास झा की उपस्थिति ने इस आयोजन को अविस्मरणीय बना दिया।
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री हरि सहनी जी, माननीय विधायक श्री बापू साहेब पठारे जी, श्री रामभाऊ दाभाडे जी, डॉ. विभय झा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लोजपा), श्री अजय झा (अंतरराष्ट्रीय व्यवसायी, UK), श्री पंकज चौधरी (सिंगापुर), श्री रामनाथ झा (पूर्व आयुक्त, पुणे), श्री एस.के. झा (डीजी, भारतीय रेल), श्री राकेश झा (आयकर आयुक्त), श्री संतोष कुमार झा (जीएम, DFC, भारतीय रेलवे), श्रीमती सुनीता कर्ण (राष्ट्रीय प्रवक्ता, कर्ण गोष्टी महिला समूह), श्रीमती सुनीता दास (संस्थापिका, कर्ण गोष्टी महिला समूह) सहित त्रिमूर्ति लॉन्स टीम, कैमरा टीम और प्रायोजकगण का सहयोग अद्भुत रहा।
इस आयोजन में श्री अवधेश कुमार (डायरेक्टर, NREP, झारखंड) एवं विश्व श्री राम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल बाबू गुप्ता* की विशेष उपस्थिति रही।
सम्मानित विभूतिगण
मिथिला गौरव सम्मान :
– श्री हरि सहनी
– श्री अजय झा (अंतरराष्ट्रीय उद्योगपति)
– श्री विभय झा
– श्री पंकज झा (सिंगापुर, आईटी क्षेत्र)
– श्री विकास झा (कलाकार)
– श्रीमती रोशनी झा (कलाकार)
– श्रीमती प्रिय मल्लिक (कलाकार)
मैथिल मित्र सम्मान :
– श्री लाल बाबू गुप्ता
• वैदेही सम्मान :
– श्रीमती प्रीति पाठक समेत 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया।
संस्था के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीगण
– अध्यक्ष – श्रीमती संगीता पवन चौधरी
– सचिव – ऋषि झा
– कोषाध्यक्ष – अजय मिश्र
– उपाध्यक्ष – जटाशंकर चौधरी
– उपसचिव – सुमन झा
– महासचिव – गणेश झा
– संस्थापक सदस्य – पवन चौधरी
– आशुतोष झा (रॉकी)
– रविद्र मिश्र
– सीएन झा
– सुनील ठाकुर
– आर.एस. मंडल जी
– परेश ठाकुर जी
– मुकेश झा (वाघोली)
– मुकेश झा
– रूपेश कुमार
– राजन मिश्रा
– नितेश कुंवर
– नूतन ठाकुर
– पवन कुमार
– ओम प्रकाश झा
– सुभाष झा
– रंजन जी
– प्रभाशिनी सिंह
– बसंत सिंह
– विजय कुमार मिश्र
विशेष धन्यवाद
माँ सरस्वती की कृपा से यह कार्यक्रम अत्यंत भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस सफलता का मूल आधार हमारे समस्त कार्यकर्ता रहे, जिनके अथक प्रयास और समर्पण से यह आयोजन सफल हो सका।
भविष्य में मिथिला संस्कृति के प्रचार-प्रसार हेतु और भी भव्य आयोजनों की शुभकामनाएँ !
—
संस्था सचिव श्री ऋषि झा जी ने कहा कि यह कार्यक्रम इतने बड़े स्तर पर पहली बार आयोजित किया गया था, इसलिए कहीं न कहीं कुछ त्रुटियाँ हो सकती हैं। यदि आयोजन के दौरान आपको किसी प्रकार की असुविधा हुई हो तो हम दिल से क्षमा प्रार्थी हैं।
हम पूर्ण श्रद्धा से यह कह सकते हैं कि हमने इस आयोजन से बहुत कुछ सीखा है और भविष्य में और भी अधिक संगठित एवं भव्य कार्यक्रम करने का संकल्प लिया है।
जय माँ मिथिला! जय मैथिली!
आशुतोष कुमार झा
महाराष्ट्र प्रमुख