नई दिल्ली:राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद Raghav Chadha ने मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर बड़ा मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश में ज्यादातर टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान देती हैं, जिसके कारण उपभोक्ताओं को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है।
सांसद ने सवाल उठाया कि जब प्लान को “मंथली प्लान” कहा जाता है तो इसकी वैधता 30 या 31 दिन क्यों नहीं होती। उनका कहना है कि 28 दिन का प्लान कंपनियों को हर साल एक अतिरिक्त रिचार्ज का फायदा देता है।
इसके साथ ही रिचार्ज खत्म होने के बाद इनकमिंग कॉल और SMS बंद होने का मुद्दा भी संसद में उठाया गया। सांसदों का कहना है कि आज मोबाइल नंबर बैंकिंग, OTP और कई जरूरी सेवाओं से जुड़ा होता है, ऐसे में इनकमिंग बंद होना लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता है।
भारत में टेलीकॉम सेक्टर की निगरानी करने वाली संस्था Telecom Regulatory Authority of India (TRAI) के नियमों के तहत कंपनियां अलग-अलग वैलिडिटी वाले प्लान दे सकती हैं। फिलहाल इस मुद्दे पर सरकार से नियमों की समीक्षा की मांग की गई है।
आशुतोष झा
