स्थानीय

बिहार में शांति और भाईचारे के लिए दरभंगा के डॉ. इक़बाल हसन ‘रिशु’ को मिला राज्य सम्मान

पटना / दरभंगा : बिहार में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने में उल्लेखनीय योगदान के लिए दरभंगा के डॉ. इक़बाल हसन (रिशु) को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा “शांति दूत” के रूप में प्रशस्ति पत्र और ₹10,000 की सम्मान राशि देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह पटना के BMP-5 परिसर में आयोजित किया गया।
डॉ. इक़बाल हसन रिशु को यह सम्मान दरभंगा जिले में विभिन्न मौकों पर साम्प्रदायिक तनाव को रोकने, लोगों को समझाने और शांति एवं भाईचारा कायम रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया। विशेष रूप से जनवरी माह में नगर थाना क्षेत्र में बिगड़ते माहौल को अपनी सूझ-बूझ और सामाजिक पहल से शांत कराने में उनकी अहम भूमिका रही, जिसकी प्रशासन ने सराहना की।
इस समारोह में पूरे बिहार से कुल 11 लोगों को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सेवा और अपराध रोकथाम जैसे क्षेत्रों में काम करने वाले लोग शामिल थे। शांति एवं सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में पूरे बिहार से दरभंगा जिले के डॉ. इक़बाल हसन (रिशु) को यह सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव की बात है।
इस अवसर पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।
डॉ. इक़बाल हसन (रिशु) को इस उपलब्धि पर दरभंगा के जिलाधिकारी कौशल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगनाथ रेड्डी, एसपी सिटी, महापौर अंजुम आरा, एसडीओ विकास कुमार, डीएसपी सदर अरविंद कुमार, टाउन थाना के थानाध्यक्ष अमित कुमार, लहेरियासराय थाना के थानाध्यक्ष मनोज कुमार, सदर थाना के थानाध्यक्ष समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों ने बधाई दी।
इसके अलावा शांति समिति के सदस्य नवीन सिन्हा, अशोक नायक, श्याम किशोर प्रधान, श्रीमती रीता सिंह, सरफे आलम तम्मना, दुलारे दीप, असलम साहब, नवीन खटीक, मुखिया सफदर इमाम, प्रो. जाहिद रज़ा, अमीरुल हक़, डॉ. एम.एच. खान राजू, डॉ. ज़ीशान, डॉ. फैसल हलीम और डॉ. सिबगतुल्लाह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों ने भी उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

डॉ. इक़बाल हसन ने इस सम्मान को दरभंगा के लोगों के सहयोग और विश्वास का परिणाम बताते हुए कहा कि समाज में शांति, भाईचारा और आपसी सद्भाव बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *