
दरभंगा। एम. लॉ कॉलेज दरभंगा में भारत सरकार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत एमएसएमई मंत्रालय,भारत सरकार के निर्देशानुसार पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों के लिए दो दिवसीय प्रदर्शनी सह व्यापार मेला का उप विकास आयुक्त व अन्य ने दीप फीता काटकर एवं जलाकर उदघाटन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों का पाग, चादर माला पहनाकर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। आयोजित कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में कार्य करने वाले परम्परागत कारीगरों एवं शिल्पकारो को तकनिकी, आर्थिक एवं विपणन के दृष्टिकोण के सुदृढ़ करना है। पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत 18 संकायों (बढ़ई, सुनार, गुडिया एवं खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, कुम्हार,मछली पकड़ने का जाल निर्माता, मालाकार, लोहार, मूर्तिकार (पत्थर तराशने वाला), धोबी, राजमिस्त्री, मोची (चर्मकार)/ जूता कारीगर, नाई, दर्जी, ताला बनाने वाला, अस्त्रकार, हथौड़ा, टूल किट निर्माता और टोकरी / चटाई/झाडू निर्माता बुनकर) में काम करने वाले चयनित पात्र लाभार्थी, रु 15000/- तक की टूल किट तथा कुल 3 लाख रूपये (क्रमशः रू 1 लाख एवं 2 लाख) 5% रियायत ब्याज दर पर ऋण के रूप में प्राप्त कर सकेंगे I इस आयोजित प्रदर्शनी में योजना से जुड़े विभिन्न कार्यालययो से पधारे अधिकारीयों द्वारा विस्तार से जानकारी प्रदान किया गया। उपरोक्त प्रदर्शनी में भाग लेने वाले पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियो को डिजिटल भुगतान, बाज़ार विस्तार, उत्पाद की गुणवत्ता, ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म, सरकारी खरीद नीतियों, एक्सपोर्ट प्रोमोशन, बिहार सरकार कि उद्योग से जुड़ी नीतियों, प्रदत्त लाभों एवं मार्केटिंग आदि के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त, दरभंगा, स्वप्निल कुमार ने मौजूद सभी पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों को इस योजना के लाभों के बारे में विस्तार से इस व्यापर मेला में अधिक से अधिक लाभ उठाकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में आर के चौधरी, निदेशक, एम एस एम ई- विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर,अम्बुरी शालेमु राजुलू, सहायक निदेशक, एम एस एम ई – विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर,
विकाश कुमार, जिला अग्रणी महाप्रबंधक, दरभंगा, सुरुचि कुमारी, महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, दरभंगा, उमाशंकर महतो, मुख्य प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, दरभंगा उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन, अतुल कुमार मिश्र,सहायक निदेशक, एम एस एम ई – विकास कार्यालय, मुजफ्फरपुर ने किया।