अन्य

वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा जगुनाथ रेड्डी के द्वारा अभियोजन पदाधिकारी के साथ की हुई समीक्षा बैठक

दरभंगा। वरीय पुलिस अधीक्षक, दरभंगा, जगुनाथ रेड्डी के द्वारा बहेड़ी थाना, लहेरियासराय थाना, बहेड़ा थाना, बहादुरपुर थाना, सदर थाना, हायाघाट थाना, केवटी थाना, फेकला थाना, सिंहवाड़ा थाना, कमतौल थाना, मनिगाछी थाना, सिमरी थाना, बिरौल थाना सकतपुर थाना, एवं मब्बी थाना (सभी थाना के अभियोजन पदाधिकारी) के साथ समीक्षा बैठक का आयोजन वरीय पुलिस अधीक्षक, कार्यालय दरभंगा में किया गया। बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों को लंबित समन वारंट, कुर्की, इश्तिहार आदि की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में E- SUMMON APP पर प्राप्त माननीय न्यायालय से सभी न्यायालय अधिपत्र का दिये गए निर्धारित अवधि के अंदर निष्पादित करने हेतु निर्देशित किया गया और साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिये गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *