सासाराम (आई ए खान) : कुचायकोट प्रखंड के सासामुसा स्थित लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से चालू करने की प्रक्रिया अब तेजी से चल रही है। मंगलवार को तिरहुत उद्योग के अध्यक्ष और महाराष्ट्र की निजी कंपनी ‘टू सिग्मा’ के प्रतिनिधियों ने मिल परिसर का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान गन्ना उद्योग विभाग के आयुक्त और कई स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
