राष्ट्रीय

26 का रास्ता साफ, 11 पर आर-पार! राज्यसभा में शरद पवार और आठवले की निर्विरोध एंट्री

डेस्क:देश के उच्च सदन (राज्यसभा) के लिए चल रही चुनावी प्रक्रिया में सोमवार को एक बड़ा पड़ाव आया। नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) के प्रमुख शरद पवार और केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले समेत कुल 26 उम्मीदवारों को निर्विरोध चुन लिया गया है। अब शेष 11 सीटों के लिए 16 मार्च को मतदान होगा, जिसमें बिहार, हरियाणा और ओडिशा जैसे राज्यों में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। बिहार में पांच, ओडिशा में चार और हरियाणा में दो सीटों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश कुमार और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा के लिए चुने जाने की संभावना है। दस राज्यों में 37 सीटों के लिए 40 उम्मीदवारों ने अपना पर्चा दाखिल किया था। 26 उम्मीदवारों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब 11 सीटों के लिए 14 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *