डेस्क: मार्च के दूसरे हफ्ते में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स (OTT platforms) पर मनोरंजन का जबरदस्त धमाका (tremendous explosion)होने जा रहा है। 9 मार्च से 15 मार्च 2026 (March 9 to March 15, 2026)के बीच नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5, जियोहॉटस्टार (JioHotstar)और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर कुल 22 नई फिल्में और वेब सीरीज (Web Series) रिलीज होने वाली हैं। खास बात यह है कि इस हफ्ते दर्शकों को हर जॉनर की सामग्री देखने को मिलेगी, जिसमें एक्शन, रोमांस, कॉमेडी, फैमिली ड्रामा और थ्रिलर का शानदार मिश्रण शामिल है। ऐसे में अगर आप वीकेंड पर घर बैठकर कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं तो यह ओटीटी कैलेंडर आपके लिए खास हो सकता है।
9 मार्च को जियोहॉटस्टार पर स्टीव कैरेल की कॉमेडी सीरीज ‘रूस्टर’ रिलीज होगी, जिसके जरिए वह टीवी कॉमेडी में वापसी कर रहे हैं। इसी दिन मुनव्वर फारुकी और श्रेया कालरा का चर्चित रियलिटी शो ‘द सोसाइटी’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट रहा है।
10 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का इंतजार खत्म होगा, क्योंकि लोकप्रिय सीरीज ‘वन पीस लाइव एक्शन’ का दूसरा सीजन रिलीज होने जा रहा है। इस सीजन में लुफी और उसकी टीम ग्रैंड लाइन में प्रवेश करने की कोशिश करते नजर आएंगे और उनकी नई चुनौतियां कहानी को और रोमांचक बनाएंगी।
11 मार्च को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर नाना पाटेकर और प्रकाश झा की राजनीतिक ड्रामा सीरीज ‘संकल्प’ रिलीज होगी। यह कहानी एक ऐसे नेता की है जो सिस्टम में बदलाव लाने का संकल्प लेता है, लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था और उसके अपने अतीत के राज उसके रास्ते में बाधा बनते हैं।
12 मार्च को नेटफ्लिक्स पर ट्रैवल-डॉक्यूमेंट्री सीरीज ‘मेड इन कोरिया’ रिलीज होगी, जिसमें कोरिया की संस्कृति, फैशन, स्किनकेयर और खान-पान को करीब से दिखाया जाएगा। इसी दिन नेटफ्लिक्स पर रोमांटिक ड्रामा ‘वर्जिन रिवर’ का सातवां सीजन भी आएगा, जिसमें मेल और उसके पिता एवरेट रीड के रिश्ते की नई परतें सामने आएंगी। इसके अलावा गुजराती फिल्म ‘नानखटाई’, हैदराबादी संस्कृति पर आधारित ‘नवाब कैफे’ और कुछ क्षेत्रीय कंटेंट भी अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज होंगे।
13 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो पर युवाओं की पसंदीदा सीरीज ‘एस्पिरेंट्स’ का तीसरा सीजन आएगा, जिसमें अभिलाष और संदीप भैया आमने-सामने नजर आएंगे। वहीं जियोहॉटस्टार पर ‘जूटोपिया 2’, जी5 पर एक्शन ड्रामा ‘लैंडलॉर्ड’, रोम-कॉम ‘पूकी’, फैमिली ड्रामा ‘नांगल’, कुकिंग ड्रीम पर आधारित सीरीज ‘रिसॉर्ट’ और कॉमेडी ड्रामा ‘फंकी’ भी रिलीज होंगी। इसके अलावा शादीशुदा जिंदगी की मजेदार उलझनों पर आधारित फिल्म ‘भारत महासयुलाकु विग्न्याप्ति’ भी दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है।
14 मार्च को जी5 पर रोमांटिक थ्रिलर ‘अंधा प्यार 2.0’ रिलीज होगी, जिसमें एक प्रेमी जोड़े की कहानी है जो एक-दूसरे के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, लेकिन उनके अतीत का एक बड़ा राज सबकुछ बदल देता है।
15 मार्च को जियोहॉटस्टार पर कई नई सीरीज रिलीज होंगी, जिनमें ‘मैड फॉर इच अदर’, ‘द फैमिली मैकमुलन’ और ‘द मैडिसन’ शामिल हैं। खासतौर पर ‘द मैडिसन’ में मिशेल फिफर न्यूयॉर्क की चकाचौंध भरी जिंदगी छोड़कर मोंटाना की शांत वादियों में नई शुरुआत करती नजर आएंगी।
कुल मिलाकर यह हफ्ता ओटीटी दर्शकों के लिए काफी खास रहने वाला है। अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की इन फिल्मों और सीरीज के साथ दर्शकों को मनोरंजन का भरपूर डोज मिलने वाला है।
