मनोरंजन

शाहरुख खान की ‘किंग’ में दिखेंगे 20 सितारे, इन 5 किरदारों पर टिकीं सबकी नजरें

डेस्क: इस साल कई बड़ी फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। अब बारी है कुछ और मेगा बजट फिल्मों की, जिनमें शाहरुख खान की KING शामिल है। इस पिक्चर से सुपरस्टार लंबे वक्त के बाद वापसी करने वाले हैं। इससे पहले उनकी 2023 में तीन बड़ी फिल्में आई थी। जहां ‘पठान’ ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था। वहीं, ‘जवान’ ने भी कई रिकॉर्ड तोड़े, उसके बाद ‘डंकी’ रिलीज हुई थी, जिसने सबको इम्प्रेस किया। खैर, अब ‘किंग’ आ रही है, जिससे शाहरुख खान का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। वहीं उनका पहला पोस्टर भी बहुत जबरदस्त था। यूं तो इस फिल्म में 5-10 नहीं, बल्कि 20 एक्टर्स एक साथ दिखने वाले हैं।
शाहरुख खान की ‘किंग’ में 20 सितारे काम कर रहे हैं। जिनमें कुछ एक्टर्स का कैमियो रोल है, तो कुछ फुल फ्लैज्ड अंदाज में दिखेंगे। शाहरुख खान और सुहाना खान के अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत भी फिल्म का हिस्सा हैं। वहीं, अरशद वारसी, अभय वर्मा, राघव जुयाल, सौरभ शुक्ला, अक्षय ओबेरॉय और करीना कपूर खान भी नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही करणवीर मल्होत्रा, चंदन के. आनंद, काश्वी मजमुंदर, उल्का गुप्ता, जिशु सेनगुप्ता और अर्जुन दास का भी नाम सामने आ रहा है।
फिल्म ‘किंग’ में शाहरुख खान दमदार और एक्शन से भरपूर रोल करते दिखेंगे। जिनका नया लुक और स्वैग फैन्स के बीच सबसे बड़ा हाइलाइट रहा है। वैसे भी किंग से शाहरुख की वापसी को लेकर लोग एक्साइटेड हैं। इस फिल्म से सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू कर रही हैं। और पहली बार अपने पिता शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी, तो सुहाना को लेकर भी माहौल सेट है। ‘पठान’ और ‘जवान’ के बाद शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण की सुपरहिट एक्ट्रेस की वापसी हो रही है। और फिल्म में उनके खास रोल को लेकर जबरदस्त क्रेज है। सालों बाद शाहरुख के साथ करीना कपूर खान एक स्पेशल डांस नंबर करती दिखेंगी। उनकी एंट्री की खबरों ने फैन्स का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन विलेन के तौर पर शाहरुख खान से सीधी टक्कर लेते दिखेंगे। उनके नेगेटिव किरदार की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *