- गुजरात (आई ए खान) राज्य के सूरत से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए लगभग 1400 किलो नकली पनीर जब्त किया है. यह पनीर न केवल मिलावटी था बल्कि इसे सेहत के लिए बेहद खतरनाक केमिकल्स का इस्तेमाल कर बनाया गया था.
फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) द्वारा X पर शेयर की गई एक पोस्ट के अनुसार, सूरत फूड सेफ्टी टीम ने शहर में एक डेयरी जगह पर रेड की और 1,401 किलोग्राम पनीर जब्त किया.
