
दरभंगा। यूनेस्को क्लब ऑफ दरभंगा द्वारा नाका 6 के पास स्थित डॉ एस एन सर्राफ हॉस्पिटल परिसर में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ होली मिलन समारोह में अपने परिवार के साथ आए क्लब के सदस्यों ने गुलाल लगाकर होली की एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। होली गीत एवं डांस का न सिर्फ लुफ्त उठाया, बल्कि स्वयं भी मोहक नृत्य प्रस्तुत कर लोगों को आनंदित किया। आयोजकों द्वारा सभी सदस्यों का होली की रंगीन टोपी, दुपट्टा धारण कराया गया। महिला सदस्यों ने विशेष उत्साह पूर्वक नृत्य प्रस्तुत किया। वहीं डांस फीवर, दरभंगा के रवि सिंह के नेतृत्व में ‘मिथिला में राम खेलत होली हो.., आजू मिथिला नगरिया में.., होली खेले रघुवीरा अवध में.., साठ बरस में रंग लगावे.., आज बिरज में होली रे रसिया.. आदि अनेक मोहक गीतों पर उनकी टीम द्वारा बेहतरीन डांस प्रस्तुत किया गया, जिनमें क्लब के सदस्यों ने भी मंच पर जाकर भरपूर साथ दिया। पूरा आयोजन परिसर रंग, गुलाल, फूलों एवं संगीत की मस्ती में सरावोर हो गया। समारोह का प्रारंभ सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। तत्पश्चात् श्रीगणेशाय देवा… की मोहक प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया। डॉ सर्राफ दंपति की शादी की वर्षगांठ पर केक भी काटा गया। सदस्यों ने डॉ सर्राफ को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
समारोह में अध्यक्ष बिनोद कुमार पंसारी, महासचिव राघवेन्द्र कुमार, कोषाध्यक्ष ललित खेतान सहित प्रो ब्रजमोहन मिश्रा, डॉ बी के मिश्रा, डॉ लाल मोहन झा, डॉ अनमोला झा, सिद्धूमल बजाज, विमला बजाज, विनोद सिंह, अनीता सिंह, डॉ एस एन सर्राफ, सुधा सर्राफ, नीलम पंसारी, डॉ बीबी शाही, डॉ गीतेन्द्र ठाकुर, डॉ अंजू अग्रवाल, डॉ गरिमा, डॉ पुष्पा झा, डॉ लता खेतान, डॉ आर बी खेतान, डॉ राजेश द्विवेदी, सीए कुमार संजय, मनोरंजन अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, डॉ आर एन चौरसिया, डॉ अंजू कुमारी, डॉ अभिषेक सर्राफ, डॉ प्रियंका सर्राफ, डॉ विशाल गौरव, सुगंधा चौधरी, डॉ डी एन झा, प्रो मधु रंजन प्रसाद, डॉ हर्षित सिंह, प्रो विनोद साह, रामबाबू साह, अमन पाठक, मीनाक्षी पाठक, डॉ संतोष मिश्रा सहित अन्य ने होली मिलन कार्यक्रम में भाग लिया।