अन्य

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने को लेकर एनडीए सरकार है संकल्पित : डा गोपाल जी ठाकुर

दरभंगा। संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा वैश्विक स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चल रहे कार्यक्रम के आलोक में नवार्ड दरभंगा के तत्वावधान में दरभंगा जिले में कृषि, स्वरोजगार, जीविका तथा पंचायतों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली महिलाओं के उत्साहवर्धन हेतु महिला किसान तथा उद्यमी सम्मान समारोह हुई आयोजित। जिसमें नाबार्ड द्वारा चयनित महिलाओं को सम्मानित किया। मिथिला ग्रामीण हाट जयंतीपुर दाथ के परिसर में नवार्ड की जिला प्रबंधक राजनंदिनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सांसद डा गोपाल जी ठाकुर के द्वारा चयनित महिलाओं को मोमेंटो तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सांसद डा ठाकुर ने पंचायतों में बेहतर विकास करने वाली बाथो राढीयाम की पंचायत मुखिया मिथिलेश देवी, कोरथू पश्चिम की मुखिया किरण देवी, पायल जीविका समूह की किशोरी देवी, जीविका समूह कशरौर की आरती देवी गौरवौराम की जीविका समूह की गुड़िया कुमारी, जीविका समूह कोर्थु की बबीता देवी, कोर्थू की आंगनवाड़ी सेविका अन्नू कुमारी, कमला फॉर्मर प्रोड्यूसर कंपनी की निदेशक नूतन देवी, तथा आधुनिक तकनीक से प्रोटीन युक्त मशरूम की खेती और व्यापार करने वाली प्रतिभा झा को सांसद डा ठाकुर ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया तथा उत्साहवर्धन किया। सांसद डा ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित आधी आबादी के बीच महिला सम्मान समारोह की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा जिला में एक रूरल मार्ट की स्थापना की गई है जिसके माध्यम से स्वरोजगार से जुड़ी महिलाओं को एसएचजीएस कार्यक्रम के तहत मखाना किसानों को मार्केट की सुविधा प्रदान की जा रही है तथा महिला किसानों को देश भर के विभिन्न मेलों में अपने उत्पाद को विपणन करने हेतु भेजा जा रहा है। लघु तथा कुटीर उद्योग के मुद्दे पर केंद्र तथा राज्य सरकार की पहल की सराहना करते हुए कहा दरभंगा जिले में नाबार्ड के साथ साथ विभिन्न विभागों के 15 एफपीओ का निर्माण हुआ है। बकरी पालन, ड्राई फ्रूट, सत्तू, मखान, पेंटिंग, सिलाई आदि के क्षेत्र में घरेलू उद्योग के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराए जा रहे। केंद्र सरकार तथा राज्य की एनडीए सरकार द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए किए महिलाओं के लिए इससे बड़ी उपलब्धि क्या हो सकती है देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पर समाज की वंचित समाज की बेटी द्रोपदी मुर्मू विराजमान है। मौके पर केंद्र सरकार के नारी वंदन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना मुद्रा योजना प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना डिजिटल लाडो योजना, राज्य सरकार की लगभग डेढ़ करोड़ महिला के खाते में महिला रोजगार योजना के तहत राशि निर्गत करना,त्रि स्तरीय पंचायत, नगर निकायों में एक तिहाई आरक्षण, सरकारी नौकरी में आरक्षण मुख्यमंत्री रोज़गार योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना जैसे कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा कर महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता के लिए आह्वान किया। मौके पर नाबार्ड की जिला प्रबंधक राजनंदिनी स्थानीय मंडल अध्यक्ष चंदन ठाकुर विधानसभा प्रभारी राहुल कर्ण, पार्टी नेता प्रेमकुमार रिंकू, प्रवीण कुमार स्वतंत्र मिश्रा पशुपति राजू, आशुतोष झा आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *