दरभंगा : ब्राह्मण काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा बिरौल प्रखंड के ग्राम डुमरी में मदन चौधरी आवासीय परिसर में प्रखंड अध्यक्ष सोहन चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संरक्षक रामकुमार मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण समाज को अपनी संस्कृति को बचाना होगा, साथ ही कुरीतियों को खत्म करना होगा । उन्होंने कहा कि एकजुट होकर अपने अधिकार के लिए आवाज देनी होगी। यूजीसी बिल में सवर्ण वर्ग को अछूत मानकर अलग करना आश्चर्य का विषय है। यह बिल समाज को तोड़ने वाला है, इसे सरकार वापस लें।
नव भारत युवा सामाजिक संगठन के अध्यक्ष कमलेश राय ने कहा कि समाज के दुख-सुख में भाग लेकर एकत्रित किया जा सकता है। ब्राह्मण का इतिहास गौरवशाली रहा है। हमें अगली पीढ़ी को धर्म-संस्कृति की जानकारी देनी होगी।
जिला उपाध्यक्ष पवन राय ने कहा कि देश की तरक्की योग्यता से ही हो सकता है, पर वर्तमान में योग्यता का ही दमन किया जा रहा है। समाज को वोट और सत्ता के लिए तोड़ा जा रहा है। कौशल झा ने कहा कि न्याय को जातिगत करना कही से सही नहीं है। जातिगत भेदभाव को बढ़ाया जा रहा है।
बैठक में प्रदेश महासचिव कैलाश कुमार चौधरी, शिबू झा, रंजन झा, इंद्रमोहन चौधरी, संजय राय, अश्वनी चौधरी, टुन्ना मिश्र, मनोज ठाकुर,शंभू चौधरी,संजय झा,जितेंद्र चौधरी, कौशल चौधरी, मोहन चौधरी, संतोष चौधरी, संजय झा चौधरी, लंकेश आचार्य, विकास चौधरी सहित बड़ी तादाद में समाज से जुड़े अन्य लोगों ने भाग लिया।
