स्थानीय

दरभंगा : डॉ. परशुराम तिवारी हुए सेवानिवृत्त

दरभंगा। गणेश गिरिवरधारी संस्कृत महाविद्यालय, बख्तियारपुर के संस्कृत विषय के सहायक प्राध्यापक डॉ परशुराम तिवारी शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। रविवार को कॉलेज में उनके सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य डॉ बालमुकुंद मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें व उनकी धर्मपत्नी अंजू देवी का कालेज परिवार की ओर से पाग-चादर व फूलमाला से सम्मानित किया गया। तथा उपहार भी भेंट किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य डॉ मिश्र व वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ प्रियम्बदा कुमारी मिश्रा ने उनके लंबे स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें संस्कृत का सच्चा हिमायती बताया। वहीं, पूरे परिवार की उपस्थिति में डॉ तीवारी ने भी भावुक होते हुए सभी सहकर्मियों के प्रति आभार जताया और बीते दिनों को याद किया। कार्यक्रम के मौके पर कार्यालय अधीक्षिका डॉ सुनीता कुमारी, पूर्व प्राचार्य डॉ सुरेश द्विवेदी, नागेंद्र सिंह, अनिल सिंह, दिनेश द्विवेदी, अशोक द्विवेदी, रमेश मुखिया समेत अन्य स्थानीय गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *