डेस्क:ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की इज़राइली और अमेरिकी हमलों में हुई मौत के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और वैश्विक स्तर पर उपजे गुस्से के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने रविवार रात से ही कई संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एहतियात के तौर पर संवेदनशील इलाकों, खासकर राजनयिक मिशनों और शिया आबादी वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। खामेनेई की इजराइल और अमेरिका द्वारा किए गए एक बड़े हमले में मौत हो गई।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा, हमने एहतियाती कदम के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किए हैं। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। हम सोशल मीडिया और जमीनी स्तर से मिल रही जानकारियों पर कड़ी नजर रख रहे हैं।
