अर्थ

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर, स्टॉक मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 1072 अंक टूटा, निफ्टी 24900 के नीचे

डेस्क: पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी तनाव का भारतीय शेयर बाजार (Indian stock market) पर गहरा असर देखने को मिल रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स (Sensex) 1072.86 अंक या 1.32 प्रतिशत गिरकर 80,214.33 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी (Nifty) 333.90 अंक या 1.33 प्रतिशत गिरकर 24,844 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 91.32 पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1072.86 अंक या 1.32 प्रतिशत गिरकर 80,214.33 अंक पर आ गया। वहीं 50 शेयरों वाला निफ्टी 333.90 अंक या 1.33 प्रतिशत गिरकर 24,844 अंक पर आ गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे गिरकर 91.32 पर आ गया।

निवेशकों के डूबे आठ लाख करोड़ रुपये

तेज गिरावट के चलते बाजार पूंजीकरण में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार शुरू होने के शुरुआती कुछ ही मिनटों में निवेशकों की संपत्ति में ₹8 लाख करोड़ से अधिक की कमी आ गई, क्योंकि बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल मार्केट कैप पिछले सत्र के ₹463.50 लाख करोड़ से घटकर करीब ₹455 लाख करोड़ पर आ गया।

सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी

ईरान के खिलाफ अमेरिका-इस्राइल की सैन्य कार्रवाई की आशंकाओं ने वैश्विक बाजारों में रिस्क-ऑफ माहौल को तेज कर दिया है, जिसका असर इस सप्ताह की शुरुआत में इक्विटी बाजारों पर साफ दिख सकता है। बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के चलते निवेशक जोखिम भरे एसेट्स से दूरी बनाकर सोना, डॉलर और अन्य सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर सकते हैं, जिससे शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *