
दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ, दरभंगा के तत्वधान में जी एम रोड स्थित होटल सितायन के सभागार में संघ के अध्यक्ष, विनय कुमार झा ऊर्फ संतोष झा की अध्यक्षता में सदस्यों के साथ आयोजित होली मिलन समारोह में एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर एवं मिठाईया, मीठे पकबान खिलाकर होली पूर्व होली मिलन की शुभकामनायें दी। आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में मंच संचालन, युवा छात्र नेता, दीपक झा ने किया।
मौके पर संघ के अध्यक्ष, विनय कुमार झा ऊर्फ संतोष झा ने कहा होली खुशियों का त्योहार है एक दूसरे के साथ मिलजुलकर रहने और खुशियाँ बाँटने का पर्व होली है इसे मिलजुलकर मनाए। कांग्रेस नेता
दिनेश गंगनानी ने इस होली मिलन के मौके पर बाबा हरिहरनाथ की गीत गाकर लोगो को उत्साहित किया। पूर्व पार्षद, उपेंद्र शर्मा, यह बहुत ही खुशी की बात है हर साल अखिल भारतीय मिथिला संघ परिवार की ओर से शानदार होली मिलन का आयोजन किया जाता रहा है, सभी एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन संघ के प्रवक्ता, रौशन कुमार झा ने किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार कश्यप, पंकज ठाकुर राघवेंद्र झा,संभल झा, गोबिंद महतो, अजित चौधरी बिट्टू कुमार झा ,हुसैन मंसूरी, संदीप कुमार, गणेश मंडल सहित अन्य लोग मौजूद थे।