पटना (आई ए खान) : आज विधान परिषद् सदस्य और राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुनील सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार में कोई भी ऐसी योजना नहीं चल रही है, जिसमें भ्रष्टाचार नहीं है। नल जल योजना, आवास योजना समेत सभी में भ्रष्टाचार व्यापत है। उन्होंने शराबबंदी को फेल बताते हुए कहा कि 2016 से पहले जितनी शराब बिहार में आती थी, उससे कई गुना ज्यादा शराब बंदी के बाद आ रही है। यूपी, झारखंड और बंगाल से आराम से शराब आ रही है और अवैध रूप से बेची जा रही है। युवा पीढ़ी बर्बाद हो गई।

सर से मंगवा ही लिया जाय! कानून समझ में आ जाएगा!