
दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के मदारपुर में बुधबार की देर रात मोबाइल छीनने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया पथराव शुरू हो गया। अचानक हुई पत्थरबाजी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच जाती है, लेकिन स्थिति बिगड़ती देख स्थानीय पार्षद ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंचे सदर एसडीपीओ, राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित में किया। इस घटना के संबंध में घायल व्यक्ति ने बताया के मोहल्ले के कुछ नशेड़ी युवकों ने एक लॉज में रहकर पढ़ाई करने वाले छात्र का मोबाइल छीन लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले तो कहासुनी हुई, फिर जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है के नशे में धुत युवकों ने ही पत्थरबाजी की और उपद्रव मचाना शुरू किया। पुलिस ने मौके से पत्थरबाजी में शामिल चार उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। घटना में घायल एक व्यक्ति को इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेजा गया है। पुलिस के पहुंचते ही कई उपद्रवी अपने-अपने घरों में छिप गए। देर रात तक पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती रही। प्रशासन ने लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान नहीं देने की अपील किया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है के यह मामला मोबाइल छीनने को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ आपसी विवाद है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति शांतिपूर्ण है।