हिमाचल प्रदेश पुलिस ने दिल्ली पुलिस पर FIR दर्ज कर दी है। AI समिट प्रोटेस्ट मामले में दिल्ली पुलिस यूथ कांग्रेस के 3 वर्करों को हिमाचल से पकड़कर ले जा रही थी। शिमला पुलिस ने रास्ते में दिल्ली पुलिस को रोक लिया। ट्रांजिट रिमांड पर ही तीनों को दिल्ली ले जाने का हुक्म दिया। फिलहाल मामला बन नहीं पाया है। दिल्ली पुलिस, हिमाचल में ही मौजूद है, वार्ता जारी है।
