वायरल वीडियो

छत्तीसगढ़ : सब-इंस्पेक्टर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

कोरिया जिले के पोड़ी चौकी में पदस्थ SI अब्दुल मुनाफ और ASI गुरु प्रसाद यादव ने एक किसान को मर्डर केस में फंसाने की धमकी दी और इससे बचाने के लिए किसान से रिश्वत मांगी थी। 21 फरवरी को किसान ने ACB में इसकी शिकायत कर दी। किसान जब चौकी में पैसे देने पहुंचा तो टीम ने SI अब्दुल को पैसे लेते रंगेहाथ पकड़ लिया। अब ACB की कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक ASI भी इस घटना में शामिल था, उसे अंबिकापुर से गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *