डेस्क:जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे एक भ्रामक और फर्जी नोटिस का कड़ा खंडन किया है। इस कथित नोटिस में दावा किया गया था कि विश्वविद्यालय आगामी रमजान के महीने के दौरान परिसर में साथ दिखने वाले छात्र-छात्राओं के लिए ‘निकाह’ की व्यवस्था करने की योजना बना रहा है।
