Crime Muzaffarpur प्रादेशिक बिहार

9 वर्षीय मासूम की ह/त्या, बोरी में रखकर फेंका गया था श/व, इलाके में भ/य का माहौल

9 वर्षीय मासूम की ह/त्या, बोरी में रखकर फेंका गया था श/व, इलाके में भय का माहौलमुजफ्फरपुर जिला के बरूराज थाना क्षेत्र के कमालपुर बिथरौल खजुबानी टोला से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। रविवार को अज्ञात अपराधियों ने मो० असलम के 9 वर्षीय मासूम पुत्र मो फरमान की हत्या कर उसके शव को बोरी में बांधकर घर से करीब 50 मीटर दूर जलावन के पास फेंक दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और स्थानीय लोगों में भय का माहौल फैल गया।

सूचना मिलते ही पुलिस और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। एसडीपीओ वेस्ट सुचित्रा कुमारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या का प्रतीत होता है। बच्चे के शव पर गले में चोट के निशान पाए गए हैं। एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *