
दरभंगा। राज्यसभा सांसद डॉ धर्मशीला गुप्ता ने आज दरभंगा एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नबीन का आत्मीय स्वागत किया। वे बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी की माताजी के द्वादशा श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए दरभंगा पहुंचे थे। डॉ. गुप्ता ने इस अवसर पर शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा मातृशक्ति का स्थान परिवार और समाज में सर्वोपरि होता है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।श्राद्ध कार्यक्रम के उपरांत आयोजित बैठक में संगठनात्मक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। डॉ. गुप्ता ने कहा पार्टी का लक्ष्य जन-जन तक सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया। डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा दरभंगा और मिथिला क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रतिबद्ध है तथा क्षेत्रीय मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।