अन्य

दरभंगा आगमन पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के सांसद गोपाल जी ठाकुर ने की आगवानी, एयरपोर्ट परिसर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा उप मुख्यत्रियों का सांसद ने की आगवानी

दरभंगा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, संजय सरावगी के माता जी को श्रद्धांजलि देने दरभंगा पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन सहित अन्य शीर्ष नेताओं की एयरपोर्ट परिसर में स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डा गोपाल जी ठाकुर ने अगवानी किया ।

सांसद डा ठाकुर ने दरभंगा आगमन पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नितिन नवीन जी के साथ साथ बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल खेल मंत्री श्रेयसी सिंह सहित अन्य नेताओं की आगवानी की। सांसद डा ठाकुर ने बताए हालांकि यह दुख की घरी है लेकिन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी के साथ पार्टी के दिग्गज नेताओ तथा बिहार सरकार के उप मुख्यमंत्रियों तथा मंत्रियों ने दरभंगा पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष को ढाढस बढ़ाया है वह इस बात को साबित करता है कि भाजपा परिवार के हर बड़े तथा छोटे नेता एवं कार्यकर्ता दुख की घरी में संवेदनशील है तथा एक दूसरे की मदद के लिए तत्पर रहते हैं। मौके पर पार्टी के स्थानीय पूर्व मंत्री, हरि सहनी स्थानीय जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, पूर्वी के जिलाध्यक्ष, विनय पासवान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रफुल्ल कुमार ठाकुर,प्रोटोकॉल संयोजक प्रेम कुमार मिश्र रिंकू आशुतोष झा विकास विवेक चौधरी पुरुषोत्तम सिंह मीरा देवी सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *