लखनऊ के आशियाना इलाके में एक दिल दहला देनेवाली वारदात सामने आई है. मामूली डांट से नाराज बीकॉम छात्र ने अपने ही पिता (पैथोलॉजी लैब मालिक) की गोली मारकर हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने के लिए आरोपी ने शव के टुकड़े-टुकड़े कर उन्हें घर में रखे एक नीले ड्रम में भर दिया. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब उसपर NEET प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने के लिए बार-बार दबाव डाला जा रहा था.
