मनोरंजन

सीएम योगी से मिलने लखनऊ पहुंचे संजय दत्त, शेयर की मुलाकात की तस्वीर

डेस्क: बॉलीवुड संजय दत्त अक्सर किसी न किसी वजह को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं, हाल ही में एक्टर ने लखनऊ पहुंचकर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीर उन्होंने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर की, जो फैंस के बीच खूब वायरल हो रही है।

23 फरवरी को संजय दत्त ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मुख्यमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर शेयर की और लिखा- लखनऊ में मुलाकात कर उन्हें खुशी हुई और बातचीत सकारात्मक रही। तस्वीर में दोनों मुस्कुराते नजर आए।

संजय दत्त का यह दौरा भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह के पर्यावरण अभियान ‘नेट जीरो सरोजिनीनगर’ के समर्थन में था।

रविवार को संजय दत्त ने बांग्ला बाजार में रोड शो किया था, जहां उन्होंने युवाओं से पेड़ लगाने और पानी बचाने की अपील की। इस दौरान एक्टर को देखने के लिए भारी संख्या में फैंस उमड़े थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो संजय दत्त को हाल ही में फिल्म द राजा साब में देखा गया था, जिसमें प्रभास अहम रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्हें रणवीर सिंह की धुरंधर में भी देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *