भागलपुर (आई ए खान) : जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर भिट गांव में अंधविश्वास को लेकर विवाद हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान हुई तलवारबाजी में पांच लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान विलाश मंडल, सदानंद मंडल और सुखराज कुमार के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार तीनों का इलाज जारी है।
