अंतरराष्ट्रीय

एल मेंचो की मौत के बाद हिंसा की आग में झुलसा मैक्सिको, अलग-अलग हमलों में 25 सैनिकों की मौत

डेस्कः मेक्सिको के सुरक्षा सचिव ने सोमवार को बताया कि विशेष बलों द्वारा ‘जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल’ के कुख्यात सरगना को मार गिराए जाने के बाद छह अलग-अलग हमलों में ‘मैक्सिकन नेशनल गार्ड’ के 25 सदस्य मारे गए, जबकि मेक्सिको के अधिकांश हिस्सों में व्यापक हिंसा की आशंका है।

नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंटेस, जिसे “एल मेंचो” के नाम से जाना जाता था, मेक्सिको के सबसे तेजी से बढ़ते आपराधिक गिरोहों में से एक का सरगना था।

यह गिरोह अमेरिका में फेंटानिल, मेथम्फेटामाइन और कोकीन की तस्करी करने और गिरोह को चुनौती देने वाले सरकारी अधिकारियों पर बेरहमी से हमले करने के लिए कुख्यात था। उसकी मौत के बाद गिरोह ने सड़कों को अवरुद्ध कर दिया और वाहनों में आग लगा दी और इनके हमलों में 25 सैनिक मारे गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *