राष्ट्रीय

रांची से दिल्ली जा रही एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त, सभी सातों लोगों की मौत

डेस्क:झारखंड के चतरा जिले से एक हृदयविदारक खबर सामने आई। रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली एक एयर एंबुलेंस सिमरिया थाना क्षेत्र के घने वनक्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, एयर एंबुलेंस ने शाम करीब 7:10 बजे रांची हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का संपर्क टूट गया और यह चतरा के सिमरिया के पास जंगलों में जा गिरा। विमान में दो पायलट, मेडिकल टीम और मरीज समेत कुल सात लोग सवार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *