डेस्क:भारत मंडपम में आयोजित हाई-प्रोफाइल ‘इंडिया AI इम्पैक्ट समिट’ के दौरान हुए व्यवधान के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने इस मामले के पांचवें आरोपी जितेन्द्र यादव को मध्य प्रदेश के ग्वालियर से गिरफ्तार किया है। आरोपी यादव यूथ कांग्रेस का कार्यकर्ता है, जिसे अदालत ने 2 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
