राष्ट्रीय

मैक्सिको में ‘ड्रग वॉर’! भारतीय दूतावास ने जारी की इमरजेंसी एडवाइजरी, भारतीयों को सुरक्षित स्थानों पर छिपने का आदेश

डेस्क:मैक्सिको के सबसे खूंखार ड्रग माफिया नेमेसियो ओसेगुएरा (एल मेंचो) के सेना द्वारा मारे जाने के बाद पूरे देश में गृहयुद्ध जैसे हालात बन गए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सोमवार को मैक्सिको में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक सख्त ‘सुरक्षा चेतावनी’ (Travel Advisory) जारी की है। दूतावास ने भारतीयों को अगले आदेश तक सुरक्षित स्थानों पर ही रहने (Shelter-in-place) और अनावश्यक बाहर न निकलने की हिदायत दी है। मेक्सिको ने रविवार (22 फरवरी, 2026) को कन्फर्म किया कि सैनिकों ने एक ताकतवर ड्रग कार्टेल लीडर नेमेसियो ओसेगुएरा को मार डाला, जो मेक्सिको और यूनाइटेड स्टेट्स में सबसे ज़्यादा वांटेड लोगों में से एक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *