राष्ट्रीय

दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! सुबह की गुलाबी ठंड के बाद दोपहर में सताएगी गर्मी, ‘खराब’ हवा ने बढ़ाई चिंता

डेस्क:राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सोमवार सुबह दिल्लीवालों ने हल्की ठंड महसूस की, लेकिन मौसम विभाग (IMD) की चेतावनी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब गर्मी अपने तेवर दिखाने के लिए तैयार है। एक तरफ जहाँ तापमान बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर दिल्ली की हवा में जहर (प्रदूषण) कम होने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई है। सफदरजंग मौसम केंद्र में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पालम में 13 डिग्री सेल्सियस और लोधी रोड में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *