राष्ट्रीय

रैपिड ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, अब 1 घंटे से भी कम में पूरा होगा सफर

डेस्क:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली-मेरठ के बीच चलने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम और भारत की सबसे तेज मेरठ मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया। 82 किलोमीटर लंबे इस पूरे कॉरिडोर के बन जाने से दिल्ली और मेरठ के बीच का सफर अब एक घंटे से भी कम समय में पूरा हो सकेगा। आज शाम 6 बजे से ये सेवाएं आम जनता के लिए शुरू हो जाएंगी। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में सराय काले खां से न्यू अशोक नगर (5 किमी) और मेरठ साउथ से मोदीपुरम (21 किमी) तक के बचे हुए हिस्सों का उद्घाटन किया। अब यात्री बिना किसी रुकावट के पूरी दूरी तय कर पाएंगे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ शताब्दी नगर से मेरठ साउथ तक ट्रेन में सफर किया और यात्रियों से बातचीत भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *