
दरभंगा। डीएमसी लिटरेरी सोसायटी के तत्वावधान में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता, रचनात्मकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंतर्गत क्विज प्रतियोगिता तथा एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने ज्ञान, तर्कशक्ति एवं वक्तृत्व कला का उत्कृष्ट परिचय दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ सुशील कुमार और डॉ ओमप्रकाश ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा जीवन में समग्र एवं संतुलित विकास अत्यंत आवश्यक है। डीएमसी के छात्र-छात्राएं न केवल शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी निरंतर अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने ज्ञान, सूझ-बूझ एवं टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तुषार एवं सुधांशु केसरी (21) की टीम ने प्राप्त किया। द्वितीय स्थान कायनात एवं वैभव (22) की टीम को प्राप्त हुआ, जबकि तृतीय स्थान गुलाम वारिस एवं समीर आलम (23) की टीम ने हासिल किया।एक्सटेम्पोर प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपने विचारों को आत्मविश्वास एवं प्रभावशाली शैली में प्रस्तुत कर सभी को प्रभावित किया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान माहिरा को प्राप्त हुआ, द्वितीय स्थान भव्येश को मिला तथा तृतीय स्थान शुभाशी को प्रदान किया गया।
वहीं लाइब्रेरी के सामने क्रिकेट के मैदान में लड़का और लड़की दोनों ने कल अपने सेमीफाइनल मैच खेले। फाइनल मैच आज रात खेला जाएगा। मैदान छोटा और सख्त होने के कारण कई खिलाड़ियों के खिलाड़ियों को चोट लगने की खबर है।