
दरभंगा। अखिल भारतीय मिथिला संघ,दरभंगा द्वारा केवटी विधायक माननीय डॉ मुरारी मोहन झा के आवास पर मिथिला की परंपरा अनुसार पाग, चादर, फूल माला एवं बुकें देकर उनका स्वागत किया। अखिल भारतीय मिथिला संघ के अध्यक्ष विनय कुमार झा संतोष झा ने कहा डॉ मुरारी मोहन झा जी ने बिहार विधानसभा में अनेकों जनसमस्याओं को उठा कर बिहार सरकार का ध्यान आकृष्ट कराये जिसमें मिथिला के धरोहर भाषा, साहित्य एवं संस्कृति को संरक्षित करने वाले मैथिली अकादमी को शिघ्र चालूं कराने की मांग,वित्त रहित अनुदानित विद्यालय, महाविद्यालय में कार्यरत शिक्षकों,कर्मियों को नियमित वेतन मांग की मुद्दा साहित्य अन्य मिथिला के ज्वलंत समस्याओं को सदन में निर्भीकता से उठाते आए हैं जिस हेतु अखिल भारतीय मिथिला संघ उन्हें साधुवाद देती है।ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के अध्यक्ष पप्पू चौधरी ने कहा विधायक द्वारा कुशेश्वरस्थान स्थित हरीनगर की घटना को सदन के माध्यम से निष्पक्षता के साथ दोषियों पर कार्रवाई और निर्दोष को बचाने की मांग प्रशंसनीय हैं। युवा छात्र नेता सह ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के युवा अध्यक्ष दीपक झा ने कहा विधायक सदन के माध्यम से सरकार को जनसरोकार वाली मुद्दे पर ध्यान आकृष्ट करवाते हैं जिसमें जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी के छात्र गौतम के हत्यारे को गिरफ्तारी एवं न्याय की मांग,बिहार के सभी निजी अस्पतालों में इलाज के बिच मरीज के मृत्यु होने के पश्चात चिकित्सा शुल्क माफ करने की मांग प्रशंसनीय हैं। समाजसेवी, प्रियंका झा ने कहा मुरारी मोहन झा विगत दिनों दरभंगा के विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत सुंदरपुर स्थित 6 वर्षीय मासुम प्यारी बच्ची तनु के साथ हुई दरिंदगी को सबसे पहले सदन के पटल पर उठाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट करवाया,त्वरित कार्रवाई की मांग करते हुए स्पीड ट्रायल से सजा की मांग किया। मिथिला संघ द्वारा आयोजित स्वागत शिष्टमंडल में संघ के प्रवक्ता,रौशन कुमार झा उपस्थित थें।