(बिनोद कुमार) आजकल सोखा नशा (सूंघने वाला नशा, केमिकल पाउडर आदि) हमारे समाज और आने वाली पीढ़ी के लिए बहुत बड़ा खतरा बन चुका है।
यह नशा धीरे-धीरे बच्चों की सेहत, पढ़ाई और भविष्य को बर्बाद कर देता है। कई बच्चे गलत संगत और लापरवाही की वजह से इस जाल में फँस जाते हैं। अगर समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो सकती है।
👉 बच्चों के दोस्तों पर नज़र रखें।
👉 उनसे रोज बातचीत करें और उनकी समस्याएँ समझें।
👉 स्कूल और मोहल्ले के माहौल पर ध्यान दें।
👉 नशे के नुकसान के बारे में उन्हें खुलकर समझाएँ।
आइए, हम सब मिलकर अपने बच्चों को सुरक्षित रखें और एक नशा मुक्त समाज बनाएँ।
धन्यवाद। 🙏
