Political प्रादेशिक बिहार

बिहार विधानसभा में मैथिली ठाकुर ने अपने वक्तव्य की शुरुआत की संस्कृत के श्लोक से

पटना (आई ए खान) : बिहार विधानसभा में शिक्षा बजट पर चर्चा के दौरान बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने जोरदार भाषण से सदन में सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने अपने वक्तव्य की शुरुआत संस्कृत के श्लोक ‘तमसो मा ज्योतिर्गमय’ से की। उन्होंने कहा कि जब मैं सदन में खड़ी हूं तो यह श्लोक मेरे मन में गूंज रहा है। मैथिली ने पुराने दौर को याद करते हुए कहा कि कभी हालात ऐसे थे कि महिलाएं घर से बाहर निकलने में भी असुरक्षित महसूस करती थीं। आज वही महिलाएं दरभंगा से पटना तक सुरक्षित सफर कर रही हैं। उनके इस बयान पर सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *